CM Arvind Kejriwal: 'ठीक हैं CM केजरीवाल', तिहाड़ में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के लिए कई मैसेज दिए हैं.

CM Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की. सीएम मान ने मुलाकात को लेकर कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के मुखिया और  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है. मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल का स्वास्थ्य अभी ठीक है, वह इंसुलिन ले रहे हैं और नियमित रूप से जांच करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी चिंता न करने और चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा है. बीते 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब सीएम मान ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की है.

अभी ठीक है सीएम केजरीवाल का स्वास्थ्य- मुख्यमंत्री मान

तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें इंसुलिन भी मिल रहा है. उन्होंने मुझसे पंजाब में गेहूं की उपज और राज्य में बिजली-बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में पूछा. सीएम मान ने कहा कि उन्हें यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि पंजाब सरकार के स्कूलों के 158 छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है.

पहले की तरह ही हुई मुलाकात- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल से आज भी मुलाकात उसी तरह हुई जैसे पहली बार मिले थे. सीएम मान ने कहा कि हमारे बीच लोहे की जाली थी. यह उनकी नफरत की पराकाष्ठा हो सकती है. अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मैं लोगों से कहूं कि वे उनकी चिंता न करें और मतदान करें. कृपया लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को बताया कि उन्होंने हाल ही में भरूच और भावनगर में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए गुजरात का दौरा किया था.

केजरीवाल ने मान से कही यह बात

सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रचार के दौरान जनता से अपार समर्थन मिल रहा है. पूरा देश कह रहा है कि केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ, वह गलत है. मान ने कहा कि मैं असम भी गया था. केजरीवाल ने मुझसे दिल्ली आने और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जहां भी मैं गया वहां विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव जीत या हार का नहीं हैं. यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है. बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में एक अप्रैल से न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Narendra Modi Maharashtra: ‘मोहब्बत की दुकान में बिक रहे फर्जी वीडियो’, पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला, महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >