AAP Meeting: 5 मार्च से केंद्र के खिलाफ दिल्ली में अभियान चलाएगी 'आप', CM केजरीवाल का बड़ा फैसला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप विधायकों और पार्षदों की बैठक में कहा है कि आम आदमी पार्टी लोगों के बीच जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के विधायक केन्द्र के खिलाफ अभियान चलाएंगे. बता दें, केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों ने कल इस्तीफा दे दिया था.

AAP Meeting: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आज यानी बुधवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक की. आप की मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर लोगों के पास जाएगी. उन्होंने केन्द्र के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही है. बैठक में कहा गया है कि आप नेता और विधायक घर-घर जाकर लोगों को गिरफ्तारी के सच से अवगत कराएंगे.

जो विभाग मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन देखते थे, उनके इस्तीफे के बाद इन विभागों को कैलाश गहलोत और राजकुनार आनंद को दे दिए गए हैं. मंत्री कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग दे दिए गए हैं. वहीं, मंत्री राजकुमार आनंद को एजुकेशन, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग विभाग दिए गए हैं. वहीं, दिल्ली के एलजी ने वीके सक्सेना ने कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी देने के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

आगे की रणनीति पर चर्चा: आम आदमी पार्टी के दो कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की. वहीं, बैठक में साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी गिरफ्तारी के खिलाफ फिलहाल शांत होने वाली नहीं है. पार्टी घर-घर जाकर लोगों को गिरफ्तारी के बारे में बताने के साथ लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करेगी.

सिसोदिया से हो रही है पूछताछ: गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है. केन्द्रीय जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है. उन्हें बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था. जबकि, आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता सत्येंद्र जैन बीजे 9 महीनों से तिहाड़ जेल में हैं. जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में धनशोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था.

Also Read: कर्नाटक: BJP का मेगा इलेक्शन कैंपेन शुरू, विजय संकल्प यात्रा को नड्डा ने किया रवाना, लोगों को जोड़ने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >