'CM फेस बदलने से नहीं बदलेगा आम आदमी पार्टी का चरित्र', AAP पर बीजेपी का बड़ा हमला

BJP On Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने और आतिशी के मनोनीत सीएम बनने के बीच बीजेपी ने AAP पर बड़ा हमला किया है. बीजेपी ने कहा कि इससे आम का चरित्र नहीं बदलेगा.

BJP On Delhi New CM: दिल्ली में सीएम केजरीवाल के इस्तीफे, और आतिशी के सरकार बनाने के दावे के बीच, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिर्फ सीएम फेस बदल देने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली में अपने शासन के दौरान 10 साल के भ्रष्टाचार के लिए अभी भी जवाबदेह है. बता दें, आम के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पार्टी नेता और मंत्री को आम ने सीएम मनोनीत किया है.

नहीं बदलेगा AAP का चरित्र- बीजेपी
बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी सीएम फेस बदल रही है लेकिन पार्टी को चरित्र तो वही रहेगा. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि चेहरा बदलने से आप का चरित्र नहीं बदलेगा. केजरीवाल के 10 साल के भ्रष्टाचार को देखते हुए, जो भी मुख्यमंत्री होगा उसे लोगों को बताना होगा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों को कैसे लूटा. सचदेवा ने  यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने हर विभाग में भ्रष्टाचार किया है और अब जनता उन्हें उस भ्रष्टाचार का जवाब देगी.

संदिग्ध है आतिशी की पृष्ठभूमि- मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी आतिशी और आम आदमी पार्टी पर मंगलवार को बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को दस साल बाद नया सीएम मिला है. तीसरी बार दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी को सीएम नियुक्त किया है. हम उनका स्वागत करते हैं लेकिन उनकी पृष्ठभूमि संदिग्ध है. उनके माता-पिता दोनों ने भारत के राष्ट्रपति को अफजल गुरु के लिए दया याचिका लिखी थी. आतिशी खुद उन लोगों का समर्थन करती हैं जो भारत का अपमान करने की कोशिश करते हैं. आप सोच सकते हैं कि क्या होगा अगर ऐसा व्यक्ति सीएम बनता है.

Video- BJP ढूंढ लाई आतिशी का अफजल गुरु वाला कनेक्शन, देखें वीडियो

वहीं, अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पहले हमारे पास जेल से काम करने वाले एक मुख्यमंत्री थे. वो बाद में जमानत पर बाहर आए मुख्यमंत्री बन गये. अब कहा जा रहा है कि एक कठपुतली मुख्यमंत्री को सत्ता में लाया जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि आप नेताओं ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है और यह कुर्सी उन्हीं की रहेगी. इसका मतलब है कि चेहरा बदलेगा, चरित्र नहीं. उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की जगह आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से आप का चरित्र नहीं बदलेगा.

आतिशी के अधीन हर विभाग में भ्रष्टाचार- बीजेपी
भाजपा नेता पूनावाला ने आरोप लगाया कि आतिशी के अधीन आने वाले हर विभाग में भ्रष्टाचार है. शिक्षा घोटाला, जल घोटाला,दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शीश महल घोटाला समेत कई और घोटाले में संलिप्त हैं. उन्होंने दावा किया कि आतिशी गोवा में आम आदमी पार्टी की प्रभारी थीं. जहां शराब घोटाले से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल राज्य विधानसभा चुनाव में किया गया. 

Also Read: Delhi New CM: आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, दिल्ली की सबसे कम उम्र की होंगी मुख्यमंत्री

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जमीयत ने लगाई थी याचिका, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >