Delhi Election 2025: 'मौलवियों को 58 करोड़ 30 लाख से ज्यादा..', AAP के ‘पुजारी कार्ड’ पर भड़की बीजेपी

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा से बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी ने केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमला करते हुए कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी की सरकार इमामों को ही वेतन देती आ रही. अब जब चुनाव पास आ गया है तो वो पंडितों को लुभाने की कोशिश कर रही है.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है. केजरीवाल ने पुजारियों से कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में लौटी तो पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह सरकार वेतन देगी. केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में वापसी होती है तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए सरकार पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेगी. सबसे बड़ी बात कि केजरीवाल ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है. बीजेपी ने योजना को लेकर केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है.

बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार

दिल्ली के पूर्व सीएम के इस ऐलान के बाद बीजेपी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अब तक आम आदमी पार्टी सरकार इमामों को ही वेतन देती आ रही. अब जब चुनाव पास आ गया है तो वो पंडितों को लुभाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने कहा कि साल 2013 से दिल्ली सरकार मौलवियों को वेतन देती आ रही है. दिल्ली सरकार ने अब तक 58 करोड़ 30 लाख से ज्यादा रकम मौलवियों को दे चुकी है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी राजनीतिक जमीन सरक रही है तो उन्हें राम याद आ रहे हैं.

बीजेपी दो साल से कर रही है कवायद- सचदेवा

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इससे पहले केजरीवाल को कभी मंदिर के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियों की कभी याद नहीं आई. उन्होंने कहा कि काफी समय से बीजेपी पुजारियों और ग्रंथियों को सैलरी देने की कवायद कर रही है. इसके लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन भी किया. कोर्ट में भी मामला लंबित हैं, जल्द ही उसकी सुनवाई होनी है. मीडिया से बात करते हुए सचदेवा ने प्रदर्शन की तस्वीर भी दिखाई. साथ ही कोर्ट में चलने वाले मामले की जानकारी भी दी.

मंगलवार के दिल्ली सरकार कराएगी रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है. देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा.’ केजरीवाल ने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे. इधर योजना की घोषणा के बाद दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए पुजारियों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की.

Also Read: Asaduddin Owaisi: संभल जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने पर भड़के ओवैसी, कहा- स्कूल-कॉलेज क्यों नहीं बनवा सकते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >