Emergency Landing: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट AI1886 को तकनीकी खराबी के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया. विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और उसकी जांच जारी है.

Air India Flight: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 को रविवार को तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. एयरलाइन के मुताबिक, विमान जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया है और सुरक्षा मानकों के तहत उसकी जांच की जा रही है.

एयर इंडिया ने बताया कि AI1886 ने 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद तय प्रक्रिया के तहत विमान को जयपुर भेजा गया. विमान के जयपुर में सुरक्षित उतरने के बाद उसकी जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: चांद के आगे अब इंसान कहां जाएगा? Sunita Williams ने बताया Deep Space का भविष्य, कहा- AI, रोबोट और इंसान साथ काम करेंगे

यात्रियों को जयपुर में मदद दे रही एयर इंडिया

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. एयरलाइन ने कहा कि जयपुर में उसकी ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल मदद और जरूरी सहायता दे रही है. साथ ही यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Zomato COD Fee: कैश ऑन डिलीवरी पर अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, यूजर और ऑर्डर के हिसाब से बदल रही रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >