CM अरविंद केजरीवाल के घर तोड़फोड़ मामला: AAP ने की SIT जांच की मांग, 8 आरोपी गिरफ्तार

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बुधवार को हुए तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में AAP ने हाईकोर्ट का रूख किया है, साथ ही SIT जांच की भी मांग की है.

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के घर के बाहर बुधवार को हुए तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. बता दें, बुधवार को भीड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स को तोड़ दिया था.

AAP ने किया हाईकोर्ट का रुख, SIT जांच की मांग: सीएम केजरीवाल के घर तोड़फोड़ मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. विधायक सौरभ भारद्वाज ने दायर याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की अपील की है. उन्होंने ये भी कहा है कि रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया जाए. ताकी मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.

गौरतलब है कि, बुधवार को दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बीजेपी पर सीएम केजरीवाल के घर हमला कराने का आरोप लगाया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था. परिसर में केसरिया रंग का पेंट भी फेंका गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा.

आरोपियों की हो रही तलाश: तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में कल से ही छापेमारी में लगे हैं. अभी तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस: तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकी आरोपियों की पहचान की जा सके. इस मामले में बीते दिन पुलिस ने 70 लोगों से पूछताछ की थी. हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Also Read: हम अपनी जमीन के हर एक टुकड़े के लिए लड़ेंगे, बोले जेलेंस्की- डोनबास में बड़ा हमला कर सकता है रूस

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >