Arvind Kejriwal Resignation: 'इस्तीफे की बात एक नया ड्रामा', CM केजरीवाल के बयान पर बीजेपी का बड़ा तंज

Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के सीएम अरविंद के इस्तीफे की बात पर बीजेपी ने करारा हमला किया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे की बात करके एक भावनात्मक चाल चली है.

Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे वाली बात से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. एक तरफ अटकल लग रही है कि दिल्ली का अगला सीएम कौन बनेगा. सुनीता केजरीवाल, आतिशी और सौरभ भारद्वाज के सीएम बनने के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी अचानक से केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने सीएम केजरीवाल के इस्तीफे वाली बात को नया ड्रामा करार दिया है.

नया ड्रामा कर रहे हैं सीएम केजरीवाल- मनोज तिवारी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने वाले बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया यह तो उनका एक नया ड्रामा है. उन्होंने कहा कि जब वो जेल जा रहे थे उसी समय उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था. मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि भारत के इतिहास में जब भी कोई मुख्यमंत्री जेल जाता है, तो इस्तीफा देता है ताकि राज्य चल सके.

अपने विधायकों पर केजरीवाल को नहीं है भरोसा- मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेलना बखूबी जानते हैं. अब जब उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है तो वो दो दिन का समय ले रहे हैं. कोई सोच सकता है कि दो दिन में क्या होगा. उन्हें अपना उत्तराधिकारी ढूंढता होगा. उन्हें लोगों पर भरोसा नहीं है, उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. मनोज तिवारी ने कहा कि जब केजरीवाल लोगों के पास जाएंगे तो एक बार दिल्ली की जनता उनसे शराब नीति को लेकर सवाल जरूर पूछेगी.

अरविंद केजरीवाल आपदा में अवसर तलाशने में पीएचडी की है- पूनावाला
बीजेपी के कई और नेताओं ने भी केजरीवाल के इस्तीफे वाली बात पर तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि इस्तीफा देने की घोषणा करके केजरीवाल एक भावनात्मक चाल चली है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया वह इस्तीफे का नाटक इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि अदालत ने उन्हें आबकारी नीति मामले में बरी नहीं किया है. बल्कि उन्हें सशर्त जमानत दी है, जिससे वह मुख्यमंत्री से नाम मात्र के मंत्री बन गए. उन्होंने केजरीवाल के इस कदम को पीआर एक्सरसाइज और ड्रामा करार दिया है. पूनावाला ने आरोप लगाया कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक की घोषणा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने की योजना का हिस्सा है. उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने आपदा में अवसर तलाशने में पीएचडी की है.

दो दिन में दे दूंगा इस्तीफा- सीएम केजरीवाल
बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए अपने इस्तीफे की बात कह दी. बातचीत के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. उन्होंने कहा कि मैं हर घर और गली-गली में जाऊंगा और जब तक मुझे जनता से फैसला नहीं मिल जाता तब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा’.

Also Read: Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- दो दिन बाद छोड़ दूंगा CM का पद

अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा चुनाव की करें तैयारी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >