Delhi Election 2025: ‘शीश महल में झुग्गी-झोपड़ियों से भी महंगा टॉयलेट बनवाया’, अमित शाह ने केजरीवाल पर बोला हमला

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों से अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला.

Delhi Election 2025: ‘झुग्गी-झोपड़ीवासियों’ के सम्मेलन में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर शीश महल का मुद्दा उठाकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा. शाह ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने ‘शीश महल’ में खुद के लिए झुग्गी-झोपड़ियों से भी महंगा टॉयलेट बनवाया.” शाह ने कहा, “हमने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, तब अरविंद केजरीवाल कहते थे कि शौचालय बनना चाहिए. केजरीवाल जी हमने टॉयलेट भी बनवाया और 500 साल के लंबे इंतजार के बाद हमने अयोध्या में राम मंदिर भी बनाया. पीएम मोदी ने देश के 3.58 करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिए हैं. यह पीएम मोदी की गारंटी है और झुग्गी में रहने वाले हर व्यक्ति को पक्का घर दिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

कुछ नहीं कर पा रहे अरविंद केजरीवाल, सरकार छोड़ देना चाहिए : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को गंदा पानी मिल रहा है. झुग्गियों में रहने वाले लोग हमसे पूछ रहे हैं कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर क्यों है. अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में क्या किया? अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं अरविंद केजरीवाल, तो आप सरकार छोड़ दीजिए, बीजेपी सारा फायदा देगी. अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे सीएम हैं जिन्होंने जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया.”

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: दिल्ली की इस सीट पर है बिहारियों का दबदबा, केजरीवाल का बयान AAP पर न पड़ जाए भारी

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 में अठावले की पार्टी की एंट्री, केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >