दिल्ली एसिड अटैक मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है घटना की जांच, सरेआम फांसी की मांग

दिल्ली के द्वारका में दो बाइक सवार युवकों एक छात्रा तेजाब अटैक किया. वहीं, घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. वहीं पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमले में छात्रा करीब 8 फीसदी जल गई है.

Delhi Acid Attack: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. ताजा मामला दिल्ली के द्वारका इलाके का है. जहां एक छात्रा पर बाइक सवार युवक ने एसिड अटैक कर दिया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एसिड अटैक की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है, घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. खास कर दिल्ली के लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

सांसद ने की सार्वजनिक फांसी की मांग: छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना से पूरे दिल्ली में उबाल है. लोगों दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने आरोपियों को सबके सामने फांसी की सजा देने की मांग की है. अपने ट्विटर हैंडल पर गंभीर ने लिखा है कि हमें इन जानवरों में डर पैदा करना होगा. द्वारका में स्कूल की लड़की पर तेजाब फेंकने वाले लड़के को समाज के सामने फांसी देने की जरूरत है.

एसिड के खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग: दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई एसिड अटैक की घटना को लेकर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. दिल्ली महिला आयोग ने एसिड हमले की घटना के बाद एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी किया है.

अस्पताल में चल रहा है पीड़िता का इलाज: दिल्ली के द्वारका स्थित थान मोहन गार्डन इलाके में दो बाइक सवार युवकों तेजाब अटैक किया. वहीं, घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. वहीं पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमले में छात्रा करीब 8 फीसदी जल गई है. इस घटना को लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >