Kejriwal Arrest: केजरीवाल को फिर लगा झटका, कोर्ट ने वकीलों से पांच बार मुलाकात की मांग को ठुकराया

Kejriwal Arrest: दिल्ली की राउज अवेन्यू कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी दूसरी याचिका को भी खारिज कर दिया है. केजरीवाल ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें सप्ताह में पांच बार वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए.

Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की दूसरी याचिका को भी खारिज कर दिया है. आज यानी बुधवार को कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए उनकी हफ्ते में पांच बार वकीलों से मुलाकात की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.  इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी दायर याचिका को भी खारिज कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी

बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तारी मामले में राहत नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था. अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को अवैध करार नहीं दिया. इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बनाया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >