Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी-मध्य झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ सकता है. प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ का तारीखवार मौसम पूर्वानुमान
- 16 अगस्त 2026: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी है.
- 17 अगस्त 2026: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है.
- 18 अगस्त 2026: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.
- 19 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
- 20 अगस्त 2026: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है.
- 21 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, आज रांची समेत 20 जिलों में छाए रहेंगे बादल
आंधी-तूफान और वज्रपात से बचाव के उपाय
मौसम विभाग ने कहा कि गड़गड़ाहट सुनाई देने पर तुरंत घर के अंदर या किसी सुरक्षित पक्के घर में चले जाएं. ऐसी कुछ जगह न दिखे तो तुरंत उकड़ू बैठ जाएं. घास-फूस की झोपड़ियों और एसबेस्टस की छत वाले घरों से दूर रहें, क्योंकि तेज हवा से छप्पर उड़ सकते हैं. अधूरी बंधी धातु की चादरों से भी सावधान रहें. पेड़ों के नीचे आश्रय न लें. बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें और बिजली की लाइनों से दूर रहें. कृषि मंडियों में खुले उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें. ओलावृष्टि से बचाव के लिए बागवानी और सब्जी फसलों में एंटी-हेल नेट का उपयोग करें.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
