PM Kisan Yojana : किसानों को मिलेंगे 10 हजार सालाना? छत्तीसगढ़ के लोगों जान लें दावे का सच

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली रकम बढ़ने की खबर इन दिनों चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब किसानों को सालाना 6 हजार की जगह 10 हजार रुपये मिलेंगे. छत्तीसगढ़ के लोगों आपके पास भी ऐसे मैसेज आया है तो आइए आपको बताते हैं इसका सच.

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की रकम बढ़ाकर सालाना 10 हजार रुपये किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस दावे पर सरकार की ओर से सफाई दी गई है. पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने पोस्ट कर बताया कि किसानों को 10 हजार रुपये सालाना देने की कोई घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर भ्रामक है. इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों आपको ऐसे फेक वायरल पोस्ट से सावधान रहने की जरूरत है.

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को अभी भी साल में कुल 6,000 रुपये ही मिलते हैं. सरकार यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजती है. ऐसे में 10,000 रुपये सालाना मिलने का दावा सही नहीं है. किसानों को सोशल मीडिया की वायरल खबरों पर भरोसा करने के बजाय योजना की जानकारी सरकारी वेबसाइट से ही जांचनी चाहिए.


ये भी पढ़ें: MP Kisan Yojana: किसानों को सालाना मिलते हैं ₹6000, 14वीं-16वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट? ऐसे करें चेक

पीएम किसान के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार

पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खातों में भेजी गई थी. अब लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी इसके जारी होने की तारीख तय नहीं की है. माना जा रहा है कि अगली किस्त अक्टूबर में किसानों के बैंक खातों में आ सकती है. फिलहाल किसान आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.

कहीं अटक न जाए ₹2,000 की किस्त, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी अपना स्टेटस जरूर देख लें. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और पिछली किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं. इसके साथ ही अपने बैंक खाते की जानकारी और आधार लिंकिंग भी जांच लें. e-KYC पूरा है या नहीं, यह भी जरूर देखें. इनमें किसी तरह की गलती या कमी होने पर किस्त रुक सकती है. इसलिए अगली किस्त आने से पहले सभी जरूरी जानकारी ठीक कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >