सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 45 साल तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ के युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है.

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. सरकार ने 500 करोड़ रुपये के स्टार्टअप और निपुण मिशन को मंजूरी दी है. इसका मकसद युवाओं को नई तकनीक और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग देना है. यह योजना पांच साल तक चलेगी. इसके साथ ही सरकारी और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए दूसरी सरकारी सेवाओं और बड़े पदों पर आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 45 साल कर दी गई है. इससे ज्यादा उम्र वाले कर्मचारियों को भी सरकारी नौकरी के दूसरे मौकों का फायदा मिल सकेगा.

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को नौकरी के साथ अपना काम शुरू करने के लिए भी तैयार करेगी. इसके लिए स्टार्टअप और निपुण मिशन के तहत पांच साल तक काम होगा. राज्य के सभी 33 जिलों में युवाओं को कारोबार शुरू करने में मदद देने वाले केंद्र बनाए जाएंगे. इसके अलावा 100 नई टेक्नोलॉजी लैब और पांच इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर भी शुरू होंगे. निपुण जॉब इंजन के जरिए युवाओं की ट्रेनिंग को कंपनियों की जरूरत और रोजगार के मौकों से जोड़ा जाएगा. सरकार का मकसद युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें अपना कारोबार शुरू करने और दूसरों को रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित करना है.

सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं:

  1. युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए: सरकार का मकसद युवाओं को सिर्फ नौकरी ढूंढने तक सीमित न रखकर खुद का बिजनेस शुरू करने और दूसरों को रोजगार देने के लिए प्रेरित करना है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नए विचारों और टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्योगों का बड़ा केंद्र बनाना है.
  2. सरकारी कर्मचारियों के लिए उम्र सीमा बढ़ी: कैबिनेट ने राज्य सरकार के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों, निगम-बोर्ड के स्टाफ, संविदा कर्मचारियों और होमगार्ड्स के लिए राहत दी है. अब वे अन्य सरकारी सेवाओं या ऊंचे पदों के लिए 45 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे, जिसे पहले 38 वर्ष से बढ़ाकर तय किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >