Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: नगर निकाय चुनाव में सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत हुई है. जबकि नगर पालिका में भी बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं.

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भी धमाकेदार जीत दर्ज की है. राज्य की सभी 10 नगर निगम सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. वहीं 49 नगर पालिका सीटों में बीजेपी को 36 में जीत मिली है, कांग्रेस के खाते में 8 और अन्य को 5 पर जीत मिली है. नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के बाद रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

जेपी नड्डा ने बधाई दी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, “छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं. यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है.”

यह भी पढ़ें: Delhi News: ‘दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा’, सचदेवा बोले- AAP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमाकेदार जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है. मैं पुन: समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है. मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि ‘अटल विश्वास पत्र’ में हमने जो वादा किया है उसे निश्चित रुप से शत-प्रतिशत पूरा करेंगे.”

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दी

निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई दी. उन्होंने कहा, इस नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठ जनता ने जो अपना प्यार, आशीर्वाद, स्नेह पुन: भारतीय जनता पार्टी के ऊपर व्यक्त किया है, उसके लिए मैं प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं.

11 फरवरी को हुआ था चुनाव

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >