Chhattisgarh News: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बोले- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कानून करेगा निष्पक्ष कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर की तीन बेटियों से संबंधित घटना पर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाला गंभीर मामला है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह न्यायालयीन प्रक्रिया में है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर की तीन बेटियों से संबंधित घटना पर गंभीर चिंता जाहिर की है. यह मामला उस समय सामने आया जब राज्य की कुछ बेटियों को नर्सिंग ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने का लालच देकर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों के माध्यम से आगरा ले जाया जा रहा था. इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और धर्मांतरण की आशंका जाहिर की जा रही है.

जारी है मामले की जांच- सीएम साय

उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाला गंभीर मामला है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह न्यायालयीन प्रक्रिया में है. सरकार पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. कानून अपनी प्रक्रिया के अनुसार फैसला लेगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समावेशी प्रदेश है जहां सभी धर्म और समुदाय के लोग आपसी सद्भाव के साथ रहते हैं.

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता- सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. हमारी बस्तर की बेटियों से जुड़े मुद्दे को राजनीतिक रूप देना दुर्भाग्यजनक है. उन्होंने कहा की कि इस प्रकार की घटनाओं को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए, विशेषकर जब बात हमारी बस्तर की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >