Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल आज सुबह 11 बजे जब क्षेत्र में था तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस और नक्सलियों के बीच कुछ देर होती रही मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर तक मुठभेड़ जारी रही. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का अंदेशा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

इस साल 112 नक्सली मारे गए

इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 112 नक्सली मारे जा चुके हैं. इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था.

एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को 20 मई को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जिले में दुलेड़ गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिला बल, डीआरजी सुकमा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली और मेट्टामुड़े गांव की ओर रवाना किया गया था. पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का (38) भी है जिसके सिर पर एक लाख रूपए का इनाम है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं.

Also Read: Chhattisgarh Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 19 की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >