Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में एक सप्ताह के अंदर 9 लोगों की हत्या

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पांच लोगों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है.

इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ली

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं. फिलहाल घटना की जांच जारी है.

12 सितंबर को भी हुई थी चार लोगों की हत्या

इससे पहले गुरुवार 12 सितंबर को भी जादू-टोना के शक में चार लोगों कह हत्या कर दी गई थी. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के तीन संदिग्धों– एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत लेकर पूछताछ की थी. घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेड़ गांव में शाम करीब छह बजे हुई तथा मारे गए लोगों की पहचान चैतराम कैवर्त्य (47), उनकी बहनें – जमुना (28) और यशोदा (30) तथा जमुना के 11 माह के बेटे यश के रूप में हुई.

झारखंड कर कोरा में पीएम मोदी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >