छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एके-47 रायफल समेत कई हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है. सुरक्षाबलों ने उनके शव भी बरामद कर लिए है. नक्सलियों के पास से एके 47 राइफल, एसएलआर समेत कई और घातक हथियार मिले हैं.

Chhattisgarh Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने शुक्रवार को 30 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस को नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद हुए है. मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश कर रही है. नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस को यह कामयाबी मिली है.

पुलिस को मिली थी नक्सलियों की सूचना
बता दें, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने के बाद नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद नक्सलवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एके-47 रायफल समेत कई हथियार बरामद, देखें वीडियो

सात नक्सली ढेर
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया. सुरक्षाबलों ने उनके शव भी बरामद कर लिए है. उसके पास से एके 47 रायफल, एसएलआर समेत कई और घातक हथियार बरामद किये हैं. वहीं मुठभेड़ में किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है. इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था. भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद हुआ था. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jaishankar Visit Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >