पटना में युवक की हत्या, पानी भरे गड्ढे से मिला बोरे में बंद शव, अब तक शिनाख्त नहीं

बेखौफ अपराधियों का राजधानी पटना में उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र की है.

पटना. बेखौफ अपराधियों का राजधानी पटना में उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र की है. यहां सुबह-सुबह बोरे में बंद एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

शव देखकर लोगों में हड़कप

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में बंद बोरे से एक युवक का शव बरामद हुआ. शव देखकर लोगों में हड़कप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाये गये हैं.

शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी

फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी युवक की हत्या करने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंककर फरार हो गये हैं. युवक कौन है और इसकी हत्या क्यों की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है. युवक की शिनाख्त में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >