RCP SINGH दिवाली के ही दिन क्यों कर रहे अपनी नई पार्टी का ऐलान? जानिए वजह…

RCP SINGH: बिहार में अगले साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है. इस बीच सियासी उठा-पटक तेज है. बता दें कि, करीब डेढ़ साल में ही रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का भाजपा से मोहभंग हो गया है. वो गुरुवार यानी दिवाली के दिन ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करने जा रहे हैं.

RCP SINGH: बिहार में अगले साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है. इस बीच सियासी उठा-पटक तेज है. बता दें कि, करीब डेढ़ साल में ही रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का भाजपा से मोहभंग हो गया है. वो गुरुवार यानी दिवाली के दिन ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करने जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि, उन्होंने ये दिन इसलिए चुना है, क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी इसी दिन है. सरदार पटेल गुजरात के लेवा पाटीदार जाति से आते हैं, जिसे बिहार में कुर्मी कहा जाता है.

एक ही जाति से आते हैं नीतीश और RCP आरसीपी

आरसीपी के नई पार्टी बनाने की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में किसको फायदा होगा किसको नुकसान होगा इसकी चर्चा तेज है. कुछ जानकारों का कहना है कि आरसीपी के इस कदम से नीतीश कुमार को नुकसान हो सकता है. हालांकि, कुछ इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं. बता दें कि, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों कुर्मी जाति से आते हैं. दोनों का गृह क्षेत्र नालंदा है.

Also Read: ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… दिल्ली AIIMS से शारदा सिन्हा ने जारी किया अपना नया छठ गीत

नीतीश के कामकाज के तरीके को जानते हैं RCP SINGH

आरसीपी सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से साल भर पहले अपनी नई पार्टी बिहार में उतार रहे हैं. वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए पार्टी कैसे चलाई जाती है. इसका अनुभव उनको काफी है. नीतीश कुमार के कामकाज के तरीके को भी उन्होंने काफी नजदीक से देखा है. आरसीपी और नीतीश का साथ जब खत्म हुआ था, तब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. सबसे बड़ी बात तो यह कि जेडीयू के ब्लॉक स्तर के नेता ने गंभीर आरोप लगाया और जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को शोकॉज नोटिस जारी किया था.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >