Weather forecast, Bihar Flood Updates: बिहार में गंगा के निकटवर्ती जिलों में अच्छी बारिश की संभावना, वज्रपात की प्रबल आशंका

Weather forecast, Bihar Flood Live Updates : नेपाल के तराई क्षेत्र में एवं उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही वर्षा के कारण पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज एवं दरभंगा में जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. इन जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सरकार ने जिला प्रशासन को किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. बेतिया–नरकटियागंज मार्ग में चनपटिया के पास सिकहरना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी सड़क पर ओवरटॉप कर रहा है. सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है. पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी का बगहा में चार लाख 40 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाइ अलर्ट कर दिया है. जिलाधिकारी द्वारा इंजीनियरों के साथ सभी तटबंधों का देर रात तक निरीक्षण किया गया. माइकिंग के जरिये लोगों को सचेत कर उन्हें सुरक्षित चिह्नित स्थानों पर पहुंचाया गया.

Live Updates
10:03 PM. 23 Jul 20 10:03 PM. 23 Jul

बिहार में 25 जुलाई से बारिश में आ सकती है कुछ कमी

पटना : बिहार में गंगा से सटे जिलों अच्छी बारिश होने के संकेत हैं. एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. आइएमडी पटना ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि अगले 24 घंटे बिहार में कई जगहों पर ठनका गिरने की प्रबल आशंका है. गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. आइएमडी पटना के मुताबिक 25 जुलाई से बारिश में कुछ कमी आ सकती है. हालांकि, ठनका की गतिविधियां बढ़ी हुई बनी रहेंगी.

बारिश के जिम्मेदार अक्षीय रेखा बिहार के गया से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसकी वजह से खासतौर पर दक्षिणी-पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश और उत्तर पश्चिमी बिहार में कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि, बिहार में गुरुवार को बैरगनिया में 120 मिलीमीटर, महुआ में 110 मिलीमीटर, बेलसंड में 90,गौनाहा में 80, बड़हिया, बाघा और जंदाहा में 70-70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब रहा.

3:11 PM. 23 Jul 20 3:11 PM. 23 Jul

अवधारा और महानंदा के जलस्तर में बढोतरी

पटना : अवधारा सोनवर्षा में और सीतामढी में नीचे बह रही है.वहीं महानंदा पूर्णिया में खतरे के निशान से ऊपर और किशनगंज में नीचे बह रही है. बूढी गंडक खगडिया में नीचे बह रही है.

1:51 PM. 23 Jul 20 1:51 PM. 23 Jul

बागमती और कमला बलान लाल निशान के ऊपर

पटना : बागमती और कमला बलान सभी स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बागमती सीमामढ़ी व दरभंगा समेत सभी जगहों पर लाल निशान से ऊपर बह रही है. वहीं कमला बलान झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

1:51 PM. 23 Jul 20 1:51 PM. 23 Jul

नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भारी वर्षा में लोग घर में ही रहें. बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें, परंतु मास्क पहनकर एवं सतर्कता के साथ निकले. जल जमाव वाले क्षेत्रों एवं नदियों के किनारे जाने से बचें.

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

पूर्णिया: जिलाधिकारी द्वारा बायसी प्रखंड के पंचायत (बनगामा,पूरनगंज व सुगवा महानंदपुर)में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया गया एवं कोविड SOP के अनुसार राहत संबंधी कार्य संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

समस्तीपुर में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो तीन घंटों में समस्तीपुर जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका प्रकट की गयी है. लोगों ने अपील की गयी है कि बादल छाने के बाद वो बिना कारण घर से बाहर नहीं निकलें.

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

दिलदारपुर का संपर्क मुख्यालय से टूटा

नाथनगर. बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के दिलदारपुर का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. वार्ड संख्या 9 के लोगों को बीते 15 दिनों से मुख्यालय आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लोगों ने बताया कि अबतक प्रशासन के तरफ से एक भी नाव नहीं दिया गया है. निजी नाव वाले मनमना पैसा मांगते हैं. उधर, अफसरों का दावा है कि शंकरपुर में तीन नौका तैनात किया गया है.

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

दरभंगा में 160 नावों की व्यवस्था

दरभंगा के बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए 98 सामुदायिक रसोई चलायी जा रहा है. इसमें 15,586 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं. पीड़ित लोगों के बीच 2,217 पॉलिथिन शीट्स वितरित किये गये हैं. 160 नावों की व्यवस्था की गयी है. पशुओं के लिये भी चारे का पर्याप्त इंतजाम किया गया है. लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. सामुदायिक किचेन के संचालन में सोशल डिस्टैंसिंग एवं मास्क का पालन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है. जिले के सभी वरीय पदाधिकारी दिन–रात कार्यर्यों की मानीटरिंग कर रहे हैं. एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात हैं.

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

आज हल्की और कल अच्छी बारिश के आसार

सबौर. गुरुवार को हल्की तो शुक्रवार को अच्छी वर्षा होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान में कही है. बुधवार को भी अच्छी वर्षा हुई. आकाश में बादल छाये रहने के कारण उमस व गर्मी रही. मौसम साफ रहा. बीएयू के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को 5 मिमी तक वर्षा की संभावना है. बुधवार को आसपास का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

12:42 PM. 23 Jul 20 12:42 PM. 23 Jul

युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

बाढ़ के कारण पूर्वी चंपारण के चार प्रखंडों की 25 पंचायतों में 30,062, पश्चिमी चंपारण में चार प्रखंडों की 15 पंचायतों में 95 हजार, गोपालगंज जिले में पांच प्रखंडों की 19 पंचायतों में 28,376 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, जबकि दरभंगा में सात प्रखंडों की 80 पंचायतों में लगभग तीन लाख की जनसंख्या पीड़ित है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है.

मुख्य बातें

Weather forecast, Bihar Flood Live Updates : नेपाल के तराई क्षेत्र में एवं उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही वर्षा के कारण पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज एवं दरभंगा में जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. इन जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सरकार ने जिला प्रशासन को किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. बेतिया–नरकटियागंज मार्ग में चनपटिया के पास सिकहरना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी सड़क पर ओवरटॉप कर रहा है. सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है. पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी का बगहा में चार लाख 40 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाइ अलर्ट कर दिया है. जिलाधिकारी द्वारा इंजीनियरों के साथ सभी तटबंधों का देर रात तक निरीक्षण किया गया. माइकिंग के जरिये लोगों को सचेत कर उन्हें सुरक्षित चिह्नित स्थानों पर पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >