Bihar Weather Live: बिहार में और बढ़ेगी ठंड, अब चलेगी शीतलहर, आसमान साफ होते ही तेजी से गिरेगा पारा

Bihar Weather Live: बिहार में अभी ठंड और बढ़ेगी. अगले 24 से 72 घंटे के बीच शीतलहर और कोल्ड डे के आसार बन रहे हैं. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.

Live Updates
12:03 PM. 3 Jan 22 12:03 PM. 3 Jan

अगले चार दिनों तक रहेगी कनकनी भरी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है. लोगों को सेहत के प्रति सचेत करने की सलाह दी गयी है. हवा की दिशा में लगातार हो रहे परिवर्तत से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है. बिहार में अगले चार दिनों तक रहेगी कनकनी भरी ठंड रहेगी.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

ठंड लगने से एक वृद्ध महिला की मौत

नवादा जिले के अकबरपुर बिलया बुजुर्ग पंचायत की एक 70 वर्षीया वृद्धा की मौत ठंड लगने से हो गयी. मौत होने पर उनकी बहू एवं बेटी ने अर्थी को कंधा देकर बेटो का फर्जी निभाया.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं आठ जनवरी तक रहेंगी बंद

पटना में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है. जिले के सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद रहेंगी.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग छह जनवरी तक रहेंगे बंद

गोपालगंज में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल आगामी छह जनवरी तक बंद रहेगा. इसको लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

ठंड में हार्ट के मरीजों पर बढ़ा खतरा, दो की मौत

गोपालगंज में कड़ाके की ठंड हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. पिछले 24 घंटे में हार्ट के शिकार दो मरीजों की मौत हो गयी. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि तापमान में आयी गिरावट की वजह से हृदय और सांस के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है. ऐसे मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

बढ़ी कनकनी, गरम कपड़े में भी लोग ठिठुरे

पछुआ हवा से रविवार को कनकनी काफी बढ़ गयी. कनकनी के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किये. गरम कपड़े में भी लोग ठिठुरते रहे. ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे. घरों में भी हीटर, ब्लोअर का खूब इस्तेमाल हुआ. पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आयी है. सुबह में आसमान में कोहरा व धुंध के कारण कनकनी रही. दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा की वजह से असरदार रहा. धूप का असर नहीं देखा गया.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर

मौसम में बदलाव को लेकर कोहरा की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर अधिक असर दिखने लगा है. ट्रेनें काफी विलंब से चलने लगी है. रविवार को नयी दिल्ली से पटना आनेवाली मगध एक्सप्रेस आठ घंटे लेट से पटना पहुंची. वहीं आनंद विहार से आनेवाली विक्रमशिला तीन घंटे लेट से आयी. विलंब से आनेवाले में महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं जबकि उन ट्रेनों का स्टॉपेज कम होने पर भी कोहरा के कारण उसकी गति पर ब्रेक लग रहा है.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

राजधानी ढाई घंटे और संपूर्ण क्रांति दो घंटे 50 मिनट रही लेट

नयी दिल्ली से आनेवाली नयी दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी ढाई घंटे, संपूर्ण क्रांति दो घंटे 50 मिनट, श्रमजीवी एक घंटेविलंब से पटना पहुंची. दानापुर आनेवाली जनसाधारण 55 मिनट लेट से आयी. कोहरा के कारण गुरुवार को नयी दिल्ली से आनेवाली मगध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट से पटना जंक्शन पहुंची. वहीं नयी दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल राजधानी 27 मिनट देर से आयी. एक्सप्रेस व गरीब रथ एक-एक घंटे लेट रही.

11:55 AM. 3 Jan 22 11:55 AM. 3 Jan

बिहार में जल्द ही दस्तक देगी शीतलहर

आइएमडी पटना परिक्षेत्र के क्षेत्रीय ऑफिसर विवेक सिन्हा ने बताया कि बिहार में शीतलहर जल्द ही दस्तक देगी. पछुया हवा लगातार जोर पकड़ रही है. इसलिए लोगों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. बिहार में अभी अच्छी ठंड पड़ने वाली है.

8:21 AM. 3 Jan 22 8:21 AM. 3 Jan

अगले 24 से 72 घंटे के बीच शीतलहर के आसार

बिहार में अभी ठंड और बढ़ेगी. अगले 24 से 72 घंटे के बीच शीतलहर और कोल्ड डे के आसार बन रहे हैं. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. अचानक बादल आने के कारण ठंड बढ़ गयी. जैसे ही प्रदेश के आसमान में बादल हटेंगे न्यूनतम और अधिकतम तापमान फिर नीचे जा जायेंगे.

8:21 AM. 3 Jan 22 8:21 AM. 3 Jan

बिहार के गंगा के मैदानी इलाके में तेजी से ठंड बढ़ेगी

बिहार के गंगा के मैदानी इलाके में तेजी से ठंड बढ़ेगी. रविवार की शाम से पछुआ और पछुआ-उत्तर हवा शुरू हो गयी है. इसकी वजह से हिमालय के तराई इलाके की और उसके ऊपर इलाके की ठंडक मैदानी क्षेत्रों की तरफ मुड़ेगी. इसकी वजह से ठंड जोर पकड़ेगी.

8:21 AM. 3 Jan 22 8:21 AM. 3 Jan

बिहार में अब जोर पकड़ेगी ठंड

बिहार में अब ठंड जोर पकड़ेगी. इधर प्रदेश के अधिकतम इलाकों में पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. रात का तापमान अभी भी सामान्य से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है. पटना सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रविवार को आधे दिन के बाद सूरज निकला, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली.

8:21 AM. 3 Jan 22 8:21 AM. 3 Jan

बिहार में तेजी से गिरेगा पारा

गया और पूर्णिया में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चल रहा है. हालांकि रात का तापमान प्रदेश में अभी भी सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है. भागलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. बीते राेज की अपेक्षा यहां न्यूनतम पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Live: बिहार में अभी ठंड और बढ़ेगी. अगले 24 से 72 घंटे के बीच शीतलहर और कोल्ड डे के आसार बन रहे हैं. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >