Bihar Weather : बिहार में अगले कुछ दिनों तक लगातार होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में वज्रपात की संभावना

आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे प्रदेश में समूचे मॉनसून समान रूप से बरस रहा है. बारिश के चलते प्रदेश का उच्चतम तापमान 32 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. इस सीजन में यह बारिश सामान्य या सामान्य से कम है.

बिहार में अगले सात दिनों तक लगातार मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में झमाझम बारिश होगी और ठनके को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आइएमडी पटना के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार में यह ट्रफ लाइन लगातार आ और जा रही है. आइएमडी पटना के क्षेत्रीय निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि बारिश का विस्तार पूरे प्रदेश में है. इससे प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो जायेगी. फिलहाल प्रदेश की खेती के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >