VVAAN Chhath Song: 'छठी मैया' गीत ने जीत लिया बिहार का दिल, 'वन' के छठ गीत पर श्वेता तिवारी बोलीं- हर जगह इसी की चर्चा

‘द वन’ के ‘छठी मइयां’ गाने ने रिलीज के बाद छठ की आस्था और बिहार की संस्कृति को लेकर नई चर्चा छेड़ दी . ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्वेता तिवारी ने बताया कि गाना रिलीज होने के बाद बिहार में इसे लेकर किस तरह खुशी और उत्साह देखने को मिला.

VVAN Chhath Song: बॉलीवुड में जब कहानी बिहार की मिट्टी और छठ की आस्था से जुड़ जाए, तो मामला सिर्फ एक गाने का नहीं रहता, इमोशन सीधा दिल तक पहुंचता है. 'द वन' का 'छठी मइयां' सॉन्ग रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर के सामने श्वेता तिवारी ने बिहार में इसके क्रेज को लेकर बात की.

छठी मैया सॉन्ग को लेकर क्या बोली श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने द वन (The Vvaan) के ट्रेलर लॉन्च पर छठी मैया गीत की तारीफ की. उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'छठी मइयां' गाना रिलीज होने के बाद एक खास शख्स ने फोन किया था. फोन पर उन्होंने कहा 'हम बहुत खुश हैं कि हमारा छठ पर्व अब बड़े पर्दे पर नजर आ रहा है. पूरा बिहार इसे लेकर इतना एक्साइटेड है, हर जगह इसी की चर्चा हो रही है. हमें कहीं न कहीं पहले से पता था कि अगर छठ को कभी पर्दे पर दिखाया गया, तो उसे एकता ही लेकर आएगी."'

ये भी पढ़ें: VVAAN Bihar Mystery: 400 साल पुराना मंदिर... सूर्यास्त के बाद नो एंट्री, बिहार की ‘वन देवी’ की रहस्यमयी कहानी दिखाएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना

तमन्ना भाटिया ने बिहार के छठ को लेकर क्या कहा

तमन्ना भाटिया ने छठ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी. उन्होंने बताया कि हमारे देश में लोककथाओं और परंपराओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बड़े पर्दे तक लाना आसान काम नहीं. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए छठ वाला सीक्वेंस शूट करते वक्त उन्हें इस पर्व को करीब से समझने का मौका मिला. मैं उस वक्त इमोशनल हो गई थी, क्योंकि उगते सूरज को तो सब नमन करते हैं, लेकिन ढलते सूरज को प्रणाम करना बिहार की संस्कृति में है.

द वन कब होगी रिलीज

'द वन' की रिलीज की तारीख में भी कई बार बदलाव हुए हैं. पहले इसे 2025 में छठ पूजा पर रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई थी, फिर इसे मई 2026 और उसके बाद 28 अगस्त के लिए आगे बढ़ा दिया गया. अब फाइनली ये मूवी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर, एकता कपूर द्वारा निर्मित है.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी को कहा था 'लैट्रिन वाली भाषा'... अब करियर बचाने सिद्धार्थ मल्होत्रा को याद आई बिहार की मिट्टी, छठ और वन देवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >