Viral Video: हाजीपुर में प्रेमी संग भागी प्रेमिका, फिर वीडियो जारी कर कहा- प्लीज डोंट डिस्टर्ब!

बिहार के हाजीपुर में प्रेमी जोड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उसका न किडनैप हुआ है, न उसको कोई भागा कर लाया. वो अपनी मर्जी से आयी है. इसलिए प्लीज डोंट डिस्टर्ब! ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिआ पर सर्कुटेल हो रहा है.

बिहार के हाजीपुर प्रेमी जोड़े का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमी जोड़े के द्वारा शादी के बाद पोस्ट किया गया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि उसका न किडनैप हुआ है, न उसको कोई भागा कर लाया. वो अपनी मर्जी से आयी है. इसलिए प्लीज डोंट डिस्टर्ब! वीडियो में लड़की का प्रेमी भी दिख रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो तीन दिन पहले का है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


मर्जी से की है शादी

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में लड़की कह रही है कि उसका नाम बंधन कुमारी है, वो महनार जिला के वैशाली से बोल रही है. लड़की ने वीडियो ने कहा कि मैं ये बताना चाहती हूं कि न ही मेरा किडनैप हुआ है और न ही कोई मुझे भगाकर लाया है. मैं अपनी मर्जी से शादी के लिए आयी हूं. मैंने अपनी मर्जी से विशाल से शादी किया है. प्लीज हमें डिस्टर्ब न करें. हम अपना घर बसाना चाहते हैं. हम खुद उनके साथ रहना चाहते हैं. हमें डिस्टर्ब न करें.

पंजाब में हुआ था प्यार

जिसे प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है वो पंजाब से भागा था. दोनों युगल का परिवार पंजाब में रहता है. उनका वहीं प्रेम हुआ था. इसके बाद उन्होंने वहां से भागकर शादी कर लिया. बताया जाता है कि लड़की महनार थाना क्षेत्र और युवक भी महनार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मामले में महनार के थाना प्रभारी सुरेश कुमार प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. वीडियो में लड़की ने खुद का नाम बताया है और पता महनार बताया है. वो अपने पिता का नाम और गांव छूपा रही है. ऐसे में अभी कंफर्म नहीं है कि ये मामला महनार का ही है. अगर कहीं से कोई शिकायत या जानकारी मिलती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >