VIDEO: भागलपुर में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश..

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो हर्ष फायरिंग का है. इसके बाद एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है.

‍Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नवगछिया में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जेती से वायरल हो रहा है. वीडियो में कई लोग हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया है कि वायरल वीडियो की जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को सौंपा गया है. बता दें कि पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस वीडियो में दो लोगों को साफ- साफ दो अलग- अलग हथियार से खुलेआम लगातार एक के बाद एक फायरिंग करते देखा जा सकता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे देखा है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >