वैशाली में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस को घटनास्थल से मिला संदिग्ध मोबाइल

Vaishali News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया है.

Vaishali News : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे मामले के खुलासे की अहम कड़ी माना जा रहा है.

देर रात घर में घुसे चोर, गोदरेज और बक्सा तोड़कर की चोरी

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोर मिथलेश सिंह के घर में घुस गए. चोरों ने गोदरेज और बक्से का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20,600 रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए. चोरी गए सामानों में चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, तीन जोड़ी पायल, सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, ढोलना, जिउतिया, झुमका, कोटला समेत अन्य कीमती गहने शामिल हैं.

रात तीन बजे खुला चोरी का राज

घटना की जानकारी घर मालिक को तब हुई जब रात करीब तीन बजे वह शौचालय जाने के लिए बिस्तर से उठे. घर के सामान बिखरे देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस को मिला अहम सुराग

सोमवार सुबह मौके पर पहुंची महुआ थाना पुलिस ने जांच शुरू की. घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान एक अज्ञात मोबाइल फोन बरामद हुआ. पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

गांव में दहशत, लोगों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

Also Read : बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थीयों का हुआ सम्मान, सारण में बेटियों की सफलता पर जश्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >