Vaishali DM: जब डीएम साहिबा बन गईं सिंगर, अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया, वीडियो चर्चा में

Vaishali DM: वैशाली जिले की नई डीएम वर्षा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे माइक लेकर ‘कभी अलविदा ना कहना’ गाना गा रही हैं. उनका यह अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं.

Vaishali DM: वैशाली की नई डीएम वर्षा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह माइक लेकर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘कभी अलविदा ना कहना’ गाती नजर आ रही हैं. उनका यह सुरीला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद वह लोगों के बीच चर्चा में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि, वायरल विडियो उनके अरवल जिले में हुई विदाई समारोह का है, जिसके बाद वे नगर विकास विभाग में अपर सचिव बन गई थीं. वीडियो में गाना गाने के दौरान डीएम वर्षा सिंह की खुशी साफ झलक रही थी. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उनकी सुरीली आवाज को खूब पसंद कर रहे थे.

विदाई समारोह में गाया था गाना

सोशल मीडिया पर लोग वर्षा सिंह की वीडियो को लेकर दावा कर रहे हैं कि, यह विडियो पिछले साल सितम्बर महीने का है, जब अरवल से उनका ट्रान्सफर हुआ था. बताया जा रहा है कि, वीडियो अरवल जिले में विदाई समारोह का है. समारोह के दौरान डीएम वर्षा सिंह ने मंच पर एक गाना गाया था. ट्रान्सफर के बाद वे नगर विकास विभाग में अपर सचिव बन गई थीं.

जानिये कौन हैं IAS वर्षा सिंह…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद IAS वर्षा सिंह चर्चा में हैं. जानकारी के मुताबिक, वर्षा सिंह 2016 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई नागपुर, महाराष्ट्र से की है. नौकरी के दौरान वे गोपालगंज में सदर एसडीएम रह चुकी हैं, जहां उनकी पहचान एक सख्त और एक्टिव अफसर के तौर पर बनी. हाल ही में वे अरवल की डीएम थीं, लेकिन वहां से ट्रांसफर के बाद उन्हें नगर विकास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. उनसे पहले वैशाली जिले के डीएम यशपाल मीणा थे, जिन्हें अब जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Crime: पटना के जेल में कैदियों की मौज ! शराब-गांजा पीते वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >