देसी शराब के अड्डे किये गये नष्ट

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम, बिदुपुर थाने की पुलिस एवं गंगाब्रिज थाने की पुलिस की ओर से मंगलवार को की गयी कार्रवाई में तीन देशी शराब के अड्डे ध्वस्त किये गये. वहीं दो हजार किलो किणवित जावा एवं 100 लीटर चुलाई शराब भी कार्रवाई के दौरान नष्ट किये गये. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना […]

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम, बिदुपुर थाने की पुलिस एवं गंगाब्रिज थाने की पुलिस की ओर से मंगलवार को की गयी कार्रवाई में तीन देशी शराब के अड्डे ध्वस्त किये गये. वहीं दो हजार किलो किणवित जावा एवं 100 लीटर चुलाई शराब भी कार्रवाई के दौरान नष्ट किये गये. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर दियारा में मंगलवार की अहले सुबह यह कार्रवाई की गयी.

उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दस ड्रम भी बरामद किये. उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार के अलावा बिदुपुर थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी एवं गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनिश कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >