हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट युवक की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर ट्रेन से कट कर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी को दिया. सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना मिलने तक युवक […]

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर ट्रेन से कट कर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी को दिया. सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना मिलने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. यह घटना तक घटी जब युवक हाजीपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. तभी सोनपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपट में आने से उसकी मौत हो गयी.

बेहोशी की हालत में मिला वृद्ध : हाजीपुर. हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया. इसकी सूचना लोगों ने आरपीएफ को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बेहोश पड़े व्यक्ति को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर आयी.
जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. सूचना मिलने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >