गरीबों के मसीहा थे अमीर सिंह

बिदुपुर : अमीर गुरु समाजवादी आंदोलन के मुख्य स्तंभ थे. वह गरीबों के मसीहा थे. गरीबों को सम्मान मिले और वे आजादी से रहे, ये उनका मुख्य उद्देश्य रहा. वे एक क्रांतिकारी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर योद्धा थे. ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिदुपुर के खजबत्ता गांव में […]

बिदुपुर : अमीर गुरु समाजवादी आंदोलन के मुख्य स्तंभ थे. वह गरीबों के मसीहा थे. गरीबों को सम्मान मिले और वे आजादी से रहे, ये उनका मुख्य उद्देश्य रहा. वे एक क्रांतिकारी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर योद्धा थे. ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिदुपुर के खजबत्ता गांव में कही. डॉ सिंह यहां महान स्वतंत्रता सेनानी अमीर सिंह उर्फ अमीर गुरुजी के पैतृक आवास पर आयोजित 23 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे थे.

उन्होंने कहा कि अमीर गुरु मानते थे कि बिना समाजवाद के आजादी भले ही मिल जायेगी लेकिन स्वराज नहीं आयेगा उन्होंने बतौर आजाददस्ता कमांडर गुरुजी द्वारा अंगरेजी डाक लूटने, नेपाल जेल से जय प्रकाश नारायण एवं डा राममनोहर लोहिया को निकालने एवं अन्य संस्मरण को विस्तार से सुनाया.

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अमीर गुरुजी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानने की जरूरत है चकसिकन्दर स्टेशन का नाम अमीर गुरुजी के नाम पर करने के लिये प्रस्ताव राज्य सरकार में भेजवाने और राज्य सरकार से केंद्र सरकार को भेजवाने का सुझाव दिया तथा इस कार्य मे सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. डॉ सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी अमीर गुरुजी और लीला देवी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया.

मौके पर पूर्व जिला पार्षद केदार यादव, समाजसेवी मंजू देवी, कैलाश सिंह,विमला देवी,विक्रांत कुमार, राजद नेता अजय यादव,राकेश रमन चौबे,युगल किशोर सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >