घर का ताला काट गहने व नकद की चाेरी

सांचीपट्टी मुहल्ले की पोस्टल कॉलोनी में हुई चोरी हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सांचीपट्टी मुहल्ले की पोस्टल कॉलोनी में चोरों ने घर का ताला काट कर घर में रखे दो लाख के कीमती गहनों एवं 17 हजार नकद की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में गृहस्वामी कृष्ण कन्हैया ने नगर थाने मे […]

सांचीपट्टी मुहल्ले की पोस्टल कॉलोनी में हुई चोरी

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सांचीपट्टी मुहल्ले की पोस्टल कॉलोनी में चोरों ने घर का ताला काट कर घर में रखे दो लाख के कीमती गहनों एवं 17 हजार नकद की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में गृहस्वामी कृष्ण कन्हैया ने नगर थाने मे अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि तीन मई को उनका पूरा परिवार एक शादी समारोह मे गया हुआ था. शुक्रवार की सुबह जब घर
वापस लौटा, तो देखा कि घर के बाहर ग्रिल में लगा ताला कटा हुआ था. जब घर में प्रवेश किया, तो कमरे का भी ताला कटा हुआ था और रूम में रखी अलमारी खुली थी. अलमारी में दो लाख के कीमती गहने एवं 17 हजार नकद थे. वह भी अलमारी में नहीं थे. वहीं बक्से में रखे कीमती कपड़े भी नहीं थे.
चोरी किये गये गहनों में चेन, अंगूठी व अन्य कीमती आभूषण थे. इसकी कीमत लगभग दो लाख थी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >