लूटकांड के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

हाजीपुर : मंगलवार को लूटकांड के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वैशाली थाने की पुलिस ने उक्त थाना क्षेत्र से ही इन तीनों को पकड़ा. मालूम हो कि तीनों अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गये […]

हाजीपुर : मंगलवार को लूटकांड के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वैशाली थाने की पुलिस ने उक्त थाना क्षेत्र से ही इन तीनों को पकड़ा. मालूम हो कि तीनों अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गये अपराधियों के संबंध में बताया जा रहा है कि वे तीनों पूर्व से लूट, चोरी सहित अन्य मामलों में वांछित हैं. सभी पकड़े गये अपराधियों को वैशाली थाने की पुलिस ने भगवानपुर थाने को सुपुर्द कर दिया.

घायल महिला को पुलिस ने कराया भरती : हाजीपुर सदर. नगर थाना क्षेत्र के नखास रोड में टाउन हाइस्कूल के समीप सड़क पर पड़ी एक घायल महिला रीता देवी को पुलिस ने यहां सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. महिला देर शाम सड़क पर बेहोश पड़ी थी.
नगर थाने की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार महिला सदर अस्पताल के एक निजी संस्था की सफाईकर्मी है. उसका घर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घीकला में पड़ता है. पुलिस ने बताया कि किसी वाहन की ठोकर से या फिर किसी अन्य कारण से महिला घायल होकर सड़क पर पड़ी थी. सदर अस्पताल उसे इलाज के लिए लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >