भूटान की महारानी आजी ने कोल्हुआ में की पूजा-अर्चना

ऐतिहासिक अशोक स्तंभ व खंडहरों को देखा वैशाली : भूटान की महारानी आजी दोरजी वाग्मो वांगचुक अपनी पुत्री सोनम डेचन वांगचुक और तीन वर्षीय नाती रिम पुचे के साथ मंगलवार को वैशाली के ऐतिहासिक कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ पहुंची. रानी ने वहां पर साथ आये लामाओं के साथ पूजा-अर्चना की. महारानी के नाती ने भी […]

ऐतिहासिक अशोक स्तंभ व खंडहरों को देखा

वैशाली : भूटान की महारानी आजी दोरजी वाग्मो वांगचुक अपनी पुत्री सोनम डेचन वांगचुक और तीन वर्षीय नाती रिम पुचे के साथ मंगलवार को वैशाली के ऐतिहासिक कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ पहुंची. रानी ने वहां पर साथ आये लामाओं के साथ पूजा-अर्चना की. महारानी के नाती ने भी पूजा-अर्चना की. इसके बाद रानी खंडहरों और अवशेषों का भ्रमण करने निकल पड़ीं. रानी ने वैशाली के इतिहास से रू-ब-रू होते हुए बताया कि वह तीसरी बार यहां आयी हैं.
उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद काफी अच्छा लगता है और शांति की अनुभूति होती है. यहां से उनका और उनके परिवार का विशेष लगाव रहा है. महारानी ने कहा कि उनका नाती भी लामा है, इसलिए वैशाली आना उनके लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि यह धरती बुद्ध से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि इस स्थल का विकास हो रहा है, जो अच्छी बात है. महारानी ने कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ के मनोहर दृश्यों को कैमरे में कैद कर यहां की यादों को सहेजा. महारानी ने यहां के
भूटान की महारानी आजी ने…
पर्यटक स्थलों पर सजी दुकानों से अपने नाती के लिये चंदन की लकड़ी से बने कई खिलौनों की खरीदारी की. साथ ही निशानी के तौर पर यहां के खंडहरों से मिट्टी ले गयीं. महारानी की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन काफी तत्पर रहा. सुरक्षा के लिए एसडीओ, एसडीपीओ, डीडीसी, बीडीओ उदय कुमार, सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष सुमन कुमार आदि मौजूद थे.
खरीदारी करती महारानी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >