17 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन एलएचबी रेक से हुआ

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल यात्रियों के लिए जनवरी से दिसंबर, 2019 तक कई नई सुविधाएं शुरू की. इस कड़ी में विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी/अस्थायी रूप से कोचों का संयोजन, मेमू/डेमू रेक से ट्रेनों का परिचालन, संरक्षा के दृष्टिकोण से परंपरागत रैक का एलएचबी रैक के रूप में परिवर्तन जैसे कई अन्य महत्ववपूर्ण सुविधाएं […]

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल यात्रियों के लिए जनवरी से दिसंबर, 2019 तक कई नई सुविधाएं शुरू की. इस कड़ी में विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी/अस्थायी रूप से कोचों का संयोजन, मेमू/डेमू रेक से ट्रेनों का परिचालन, संरक्षा के दृष्टिकोण से परंपरागत रैक का एलएचबी रैक के रूप में परिवर्तन जैसे कई अन्य महत्ववपूर्ण सुविधाएं मुहैया करायी गयी.

यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए जनवरी से दिसंबर, 2019 तक विभिन्न ट्रेनों में 171 कोच स्थायी रूप से जोड़े गये हैं. इसी तरह समय-समय पर अस्थायी रूप से भी विभिन्न ट्रेनों में 381 कोच जोड़े गये. वर्ष के दौरान 11 मेमू रेक तथा 07 डेमू रेक से ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ भी किया गया. इसके साथ ही 61 कोचों का श्रेणी उन्नयन किया गया.
वर्ष 2019 में (जनवरी से दिसंबर, 2019) 17 ट्रेनों को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया गया ट्रेनें: गाड़ी संख्या 15529/15530 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 15531/15532 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, ,13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस, 12567/68 सहरसा-पटना राज्य रानी एक्सप्रेस, 12565/66 दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्स, 13237/13238 व 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस, 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस, 13245/46/47/48 कैपिटल एक्सप्रेस शामिल है.
इसी तरह 15267/68 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्स., 12577/78 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस, 12557/58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 15269/70 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण एक्स., 15271/72 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस, 15559/60 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस व 15228/15227 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12024/12023 पटना-हावड़ा व 12365/12366 पटना-रांची जनशताब्दी एक्स, 22351/22352 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर का परिचालन एलएचबी रैक से शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >