वैशाली में एटीएम काट कर 16 लाख 59 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

हाजीपुर : वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट कर चोरों ने 16 लाख 59 हजार रुपये चुरा लिये. बुधवार की सुबह एटीएम में चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित […]

हाजीपुर : वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट कर चोरों ने 16 लाख 59 हजार रुपये चुरा लिये. बुधवार की सुबह एटीएम में चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित शंकर टॉकीज के पास लगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट कर चोरों ने मशीन सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली. बताया जाता है कि एटीएम से 16 लाख 59 हजार रुपये की चोरी की गयी है. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. साथ ही एटीएम में लगी सीसीटीवी खंगालने में पुलिस जुटी है. बताया जाता है कि मंगलवार को ही एटीएम में 20 लाख रुपये कैश डाला गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >