हाजीपुर : बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, जिला इकाई के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया. स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर आयोजित धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों मजदूर शामिल हुए. इस अवसर पर मजदूर सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें 17 सदस्यीय जिला कमेटी गठित की गयी.
आठ सूत्री मांगों को लेकर निर्माण मजदूरों ने दिया धरना
हाजीपुर : बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन, जिला इकाई के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया. स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर आयोजित धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों मजदूर शामिल हुए. इस अवसर पर मजदूर सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें 17 सदस्यीय जिला […]

कार्यक्रम की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र पासवान, संगीता देवी, मंजू देवी तथा गजेंद्र भगत शामिल थे. वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश करने का आरोप लगाया. आगामी आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सभी निर्माण कामगारों की न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने, सभी निर्माण मजदूरों के लिए मुफ्त शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और इएसआइ का प्रावधान करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड को वापस लिये जाने, निर्माण मजदूर बोर्ड में निबंधन के लिए मजदूर के अधिकारों में कटौती पर रोक लगाने, कार्य दिवस आठ घंटे की गारंटी और अतिरिक्त कार्य के लिए डबल ओवरटाइम, बोनस, अवकाश, ग्रेच्युटी आदि की सुविधा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह दिये जाने समेत अन्य मांगें ज्ञापन में शामिल थीं.