छापेमारी करने गयी पुलिस को बनाया बंधक

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के दाउदनगर गांव में वार्ड सदस्या के घर पर छापेमारी करने गयी बिदुपुर पुलिस को ग्रामीणों ने सोमवार को बंधक बना लिया. सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला-पुरुष पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे. बाद में जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार […]

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के दाउदनगर गांव में वार्ड सदस्या के घर पर छापेमारी करने गयी बिदुपुर पुलिस को ग्रामीणों ने सोमवार को बंधक बना लिया. सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला-पुरुष पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे. बाद में जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बिदुपुर थाने की पुलिस दाउदनगर गांव में वार्ड सदस्या उर्मिला देवी के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. घर की तलाशी के बाद जैसे ही एएसआइ शिव शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ वापस लौटने लगे, सैकड़ों की संख्या में वहां जुटी महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया व नारेबाजी शुरू कर दी. वार्ड सदस्या के पुत्र भोला कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पिछले एक माह से लगातार उसके घर पर छापेमारी कर रही है.
इसके पूर्व दो बार पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा. सोमवार की शाम भी छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा. साथ ही छापेमारी के दौरान दो लाख रुपये नकद व 25 लाख रुपये योजना की सात निश्चय से जुड़ी दो फाइल गायब होने का आरोप लगाया. उसने आरोप लगाया कि बिदुपुर पुलिस जानबूझ कर जनप्रतिनिधि और भले आदमी को तंग करती है .
लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे जनाधिकार पार्टी के नेता राजा यादव ने सभी को समझा कर शांत कराया. हालांकि बिदुपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने पुलिस को बंधक बनाने की बात से इन्कार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >