डायन के आरोप में मां-बेटे के साथ मारपीट

राघोपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट की गयी. इस मामले में वीरपुर निवासी शुभम महतो ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी है . दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खाना खाने […]

राघोपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट की गयी. इस मामले में वीरपुर निवासी शुभम महतो ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी है

. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खाना खाने के बाद जब वह अपनी मां से बात कर रहा था, तभी पड़ाेस के ही जवाहिर महतो, हीरा महतो, रूदल महतो, आल्हा महतो, जवाहिर एवं हीरा महतो की पत्नी उसके घर में घुस गये और डायन का आरोप लगा कर उसकी मां संजू देवी के साथ मारपीट करने लगे. शोर सुनकर जब वह बचाने गया तो आरोपितों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट व घर में रखा बक्सा एवं अन्य सामान लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया है.
बक्से में चार हजार रुपये नकद व आभूषण आदि सामान थे. इस दौरान आरोपितों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान मारने की धमकी भी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घायल की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >