घाटों को चिह्नित कर लोगों को करें जागरूक : डीएम

छपरा : दीपावली, लक्ष्मी पूजा और महापर्व छठ के मद्देनजर डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसपी हरकिशोर राय, डीडीसी आदित्य प्रकाश, सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस वैभव श्रीवास्तव के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारी, सीओ आदि उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि छठ […]

छपरा : दीपावली, लक्ष्मी पूजा और महापर्व छठ के मद्देनजर डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसपी हरकिशोर राय, डीडीसी आदित्य प्रकाश, सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस वैभव श्रीवास्तव के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारी, सीओ आदि उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि छठ पूजा के महातम्य को देखते हुए सभी छठ घाटों का निरीक्षण समय से कर लिया जाये और जो घाट खतरनाक हो गये हैं उसकी सूचना स्थानीय लोगों को पहले ही दे दी जाये.

इस संबंध में माइकिंग भी करा दिया जाये, जिससे लोग जागरूक हो सके. उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों के पास पोस्टर या फ्लैक्स लगाया जाये. वैसे घाट जहां छठ किया जाना है, वहां बैरिकेडिंग कराकर लाल झंडे का निशान लगाया जाये. इससे श्रद्धालु गहराई वाले जगह पर जाने से बचेंगे. उन्होंने घाटों पर नाव और गोताखोरों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. उन्होने कहा कि वैसे घाट जहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित होती है वहां एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था भी करायी जा रही है.
छठ घाटों पर आतिशबाजी पर प्रतिबंधित रखा जाये. इस मौके पर डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. केवल लाउडस्पीकर का उपयोग किया जाये. इस दौरान एसपी हर किशोर राय ने कहा कि रात्रि में पुलिस गश्ती बढ़ा दिया जायेगा और सुनसान इलाको में विशेष व्यवस्था की जायेगी. होटल, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >