रात में भी शुरू हुई वाहनों की चेकिंग

हाजीपुर : दुर्गापूजा का लेकर जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया. जिले के नये पुलिस कप्तान जगुनाथ रेड्डी ने जिले में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए व आगामी दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये […]

हाजीपुर : दुर्गापूजा का लेकर जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया. जिले के नये पुलिस कप्तान जगुनाथ रेड्डी ने जिले में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए व आगामी दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये है.

बुधवार की देर शाम एसपी के जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राधव दयाल के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक, थाना चौक, पुरानी गंडक पुलिस सहित अन्य जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई बाइक चालकों की गाड़ी के कागजात की जांच की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार चलाया जायेगा.
दुर्गापूजा को लेकर जहां- जहां पंडाल बनाया जा रहा है वहां पर जांच पर भी जांच की जा रही है. जहां के दौरान पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है की नहीं. पूजा समिति के लोगो से युवाओं की टीम गठित करे मेले आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखने को कहा गया है.
सिविल में भी पुलिस की तैनाती की गयी
दुर्गापूजा के दौरान पुलिस की उपद्रवी तत्वों पर रहेगी पैनी नजर. पूजा समिति के लोगों व आम लोगों से अपील की गयी है कि पंडाल या कही आस-पास उपद्रवियों को देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे. उपद्रवी पर नजर रखने के लिए सिविल में भी पुलिस की तैनाती की गयी है.सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही हर चौक-चौराहों पर पुलिस के तैनाती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >