स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट के मामले में एक गिरफ्तार

महनार : महनार में बीते सोमवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार घायल कर लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण लूट की घटना के चंद घंटे के अंदर ही पुलिस ने लूटे गये आभूषण को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में महनार थाना के हसनपुर हबड़ाह से एक युवक को संदेह […]

महनार : महनार में बीते सोमवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार घायल कर लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण लूट की घटना के चंद घंटे के अंदर ही पुलिस ने लूटे गये आभूषण को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में महनार थाना के हसनपुर हबड़ाह से एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने उसके घर से चोरी की एक बुलेट बाइक को भी बरामद किया है. पुलिस पकड़े गये मोनू कुमार सिंह से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में महनार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने महनार के बाबू मोहल्ला निवासी स्वर्ण व्यवसायी सुधीर कुमार से महनार बजरंग बली चौक के समीप स्वर्ण आभूषण लूट लिया था.
लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया था. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. घटना के कुछ देर बाद ही लूटे गये आभूषण को बरामद कर लिया गया. वहीं शक के आधार हसनपुर हबड़ाह निवासी मोनू कुमार सिंह के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके घर से चोरी की एक बुलेट बाइक को भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मोनू से पूछताछ की जा रही है. स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >