हाजीपुर: स्कूल में शिक्षक को जिंदा जलाने का प्रयास

राजकीय उत्क्रमित हाइस्कूल, मझौली बरहटिया की घटना हाजीपुर/पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के राजकीय उत्क्रमित हाइस्कूल, मझौली बरहटिया में घुस कर गुरुवार की सुबह नौ बजे शिक्षक सुनील कुमार के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. इस दौरान शिक्षक के साथ मारपीट भी की गयी. मौके पर जुटे शिक्षकों व ग्रामीणों […]

राजकीय उत्क्रमित हाइस्कूल, मझौली बरहटिया की घटना
हाजीपुर/पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के राजकीय उत्क्रमित हाइस्कूल, मझौली बरहटिया में घुस कर गुरुवार की सुबह नौ बजे शिक्षक सुनील कुमार के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. इस दौरान शिक्षक के साथ मारपीट भी की गयी.
मौके पर जुटे शिक्षकों व ग्रामीणों ने मामला शांत कराया. पीड़ित शिक्षक ने बेलसर ओपी की पुलिस से शिकायत की है. पीड़ित शिक्षक बेलसर ओपी के हौजपुरा निवासी सुनील कुमार ने बिजली विभाग के मीटर रीडर राहुल कुमार तथा चार अन्य पर आरोप लगाया है.
शिक्षक ने बताया कि पिछले 26 अगस्त को वे पटेढ़ी बेलसर बिजली पावर ग्रिड गये थे. वहां बरहटिया का राहुल कुमार काम करता है. बिजली बिल का पता करने पर 15 हजार रुपये बकाया बताते हुए उनसे रुपये की मांग की गयी. इसको लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद गुरुवार की सुबह केरोसिन डाल कर जलाने का प्रयास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >