आपसी विवाद में चाकू से मार युवक को किया घायल

महुआ नगर : महुआ के भरतपुर सिंघाड़ा गांव में आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार दी. चाकू लगने से भरतपुर गांव निवासी गरीबनाथ शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल अंशु कुमार […]

महुआ नगर : महुआ के भरतपुर सिंघाड़ा गांव में आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार दी. चाकू लगने से भरतपुर गांव निवासी गरीबनाथ शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल अंशु कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि भरतपुर सिंघाड़ा गांव निवासी गरीबनाथ शर्मा के पुत्र अंशु कुमार और स्व मणिशंकर साह के पुत्र भूषण कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. वहीं पैसा के लेनदेन को लेकर विवाद था जहां मंगलवार को सुबह से ही झगड़ा हो रहा था.
वहीं मंलवार को शाम 6 बजे आपसी विवाद के कारण अंशु कुमार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >