करेंट से एनआइओएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की मौत

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर गांव स्थित एक घर बुधवार को घर के आंगन में गिरा एक विद्युत प्रभावित तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर गांव स्थित एक घर बुधवार को घर के आंगन में गिरा एक विद्युत प्रभावित तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें उसे मृत बताया.

मृतक राजीव रंजन शुक्ला (48) सदर थाने के कुत्तुबपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर शुक्ला के पुत्र थे. वे एनआईओएस संस्थान पटना स्थित ललित भवन स्थित हेड क्वार्टर में डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर के पद पर थे.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव शुक्ला ऑफिस जाने के लिए घर के आंगन में स्थान करने के लिए गये थे. घर के आंगन में एक तार गिर हुआ था, जिसमें विद्युत प्रभावित हो रहा था. विद्युत प्रभावित तार की चपेट में आने से राजीव रंजन शुक्ला बेहोश हो कर जमीन में गिर पड़े.
इधर शुक्ला को जमीन पर गिरते देख घर के सदस्य उनकी ओर दौड़े और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया. इधर मृतक के घर पर मौत की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में शुक्ला का शव पड़ा देख मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के घर पर जैसे ही पहुंच घर पर कोहराम मच गया. आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. मृतक की पत्नी अपने पति का शव देख रो-रोक कर बुरा हाल था. उसके रोने व चिल्लाने की आवाज सून जुटे सैकड़ों लोगों की आंखें में नमन हो गयी. शुक्ला अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चे को छोड़ कर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >