मोहनपुर की घटना एइस का मामला नहीं : डॉ कमलेश

महुआ नगर : शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिनों संदिग्ध एइएस से मौत मामले का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के बाद बताया कि मोहनपुर की घटना एइएस का मामला नहीं था. मालूम हो कि […]

महुआ नगर : शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिनों संदिग्ध एइएस से मौत मामले का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के बाद बताया कि मोहनपुर की घटना एइएस का मामला नहीं था. मालूम हो कि रविवार को सुरेश साह की सात वर्षीया पुत्री स्वाति कुमारी पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी, जिसे हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी थी.

जांचके बाद मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ कुमार ने बताया कि महुआ में अबतक एइएस का एकमात्र मामला सिंघाड़ा बुजुर्ग का है. परिजनों को सरकारी सहायता राशि दी जायेगी. मालूम हो कि महुआ के सिंघाड़ा में एइएस से एक महादलित बच्ची की महज 12 घंटे के अंदर मौत हो गयी थी. घटना के बाद पहुंची महुआ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद एइएस की पुष्टि की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >