वैशाली के किशोर की गला रेतकर हत्या

हाजीपुर/मुशहरी : मुशहरी थाना क्षेत्र के सघरी गांव में सोमवार की सुबह 12 वर्षीय किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का धारदार हथियार से गला रेता हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक बच्चे की […]

हाजीपुर/मुशहरी : मुशहरी थाना क्षेत्र के सघरी गांव में सोमवार की सुबह 12 वर्षीय किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का धारदार हथियार से गला रेता हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

मृतक बच्चे की पहचान वैशाली जिला के कटहरा ओपी क्षेत्र के बेगम पट्टी गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र नवीन कुमार (12 वर्ष )के रूप में हुई है. मृतक हॉफ पेंट और गंजी में पहने हुआ था. उसके पीठ और गाल पर गहरे जख्म, गला रेता हुआ था. शव मिलने की सूचना पर डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. बच्चे के परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने की बात पुलिस को बतायी है.
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब सात बजे सघरी गांव में सड़क किनारे एक खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला. जिस खेत में शव मिला वहां बच्चे क्रिकेट खेलते थे. शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का फोटो लेकर सोशल मीडिया पर बने पुलिस ग्रुप में भेजा तो मृतक की पहचान हो गयी. सुबह करीब 10 बजे कटहरा ओपी के अवर निरीक्षक अशोक कुमार के साथ बच्चे के पिता पहुंचे.
शव की पहचान की.मृतक के पिता संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शाम सात बजे घर के सामने स्थित हाट के पास से गायब हो गया था. काफी खोजबीन करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना कटहरा ओपी को दी. कटहरा ओपी के उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश कर रही थी कि मोबाइल पर उसके बच्चे का फोटो मिला. तब वे पुलिस के साथ यहां पहुंचे.
जमीन विवाद में अपहरण करके बेटे की हत्या करने का दिया पुलिस को बयान: मुसहरी थाने की पुलिस को दिये बयान में संजय कुमार ने बताया कि उनके ग्रामीण अशरफी दास से जमीन का विवाद चल रहा है.
उसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके पुत्र के अपहरण कर हत्या कर दी है. इसमें पांच ग्रामीण अशर्फी दास, कृष्णा राम, अखिलेश राम, अजय राम, प्रदीप राम को नामजद आरोपित किया है. थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कटहारा ओपी अध्यक्ष को बयान की कॉपी सौंप दी गयी है.
लोगों ने जाम की सड़क
प्रेमराज. कटहरा सहायक थाना क्षेत्र के बेगमपट्टी से बीते रविवार की शाम से लापता बच्चे का शव मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाने के प्रह्लादपुर गांव से मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने महुआ-मुजफ्फरपुर को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >