अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक जख्मी

हाजीपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार के समीप सोमवार को एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. घायल युवक अभिषेक कुमार […]

हाजीपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार के समीप सोमवार को एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. घायल युवक अभिषेक कुमार सदर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ सिंह का पुत्र है.

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने एक रिश्तेदार के यहां से मिल कर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान भगवानपुर बाजार के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >