कार पर लोड चार कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार

पातेपुर : पातेपुर थाने के बरडीहा चौक और बाजितपुर के बीच पुलिस ने चार कार्टन विदेशी शराब लोड एक कार जब्त की है. पुलिस ने मौके से कार में बैठे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा भाग निकला. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार की देर शाम […]

पातेपुर : पातेपुर थाने के बरडीहा चौक और बाजितपुर के बीच पुलिस ने चार कार्टन विदेशी शराब लोड एक कार जब्त की है. पुलिस ने मौके से कार में बैठे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा भाग निकला. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार की देर शाम पातेपुर के सहायक अवर निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की गश्ती टीम निकली थी.

जैसे ही पुलिस की गश्ती टीम बरडीहा चौक से आगे बढ़ी कि पुलिस की नजर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पड़ी. पुलिस की गाड़ी देखते ही कार पर बैठे धंधेबाज भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर एक धंधेबाज को पकड़ लिया. पुलिस को कार से चार कार्टन विदेशी शराब मिली. पकड़ा गया धंधेबाज रोहित कुमार कटहरा ओपी सुपौल टरिया का बताया गया है. वहीं मौके से भाग निकले धंधेबाज की पहचान कटहरा ओपी के बखरीदोआ निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है.
40 लीटर देसी शराब जब्त : राघोपुर. जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को ननकी टोला वीरपुर से एक बाइक व उस पर लदी 40 लीटर देसी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि एक एसआइ फौजदार भगत पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे. ननकी टोला वीरपुर में पुलिस को देखकर धंधेबाज देसी शराब लदी बाइक सड़क पर छोड़ कर भाग निकला.
33 बोतल शराब बरामद : महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 33 बोतल शराब बरामद किया है. हालांकि धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मेघपुर गांव में शराब की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >