व्यवसायी के साथ की लूटपाट, मामला दर्ज

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के एकारा गुमटी के समीप देर शाम बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोक उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में सराय थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी चंद्रीप महतों सदर थाने में अज्ञात बाइक सवार को खिलाफ एक मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के एकारा गुमटी के समीप देर शाम बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोक उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में सराय थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी चंद्रीप महतों सदर थाने में अज्ञात बाइक सवार को खिलाफ एक मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में चंद्रीप महतों ने बताया कि रामाशीष चौक स्थित अपनी खैनी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था.

इसी दौरान एकारा गुमटी के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर बाइक रोक दिया और लूटपाट करने लगे. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने जान मारने की धमकी देते हुए मेरे गले से सोने का चेन, मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस लूट कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >